CG में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका! इस जिले में एक सप्ताह में 165 बच्चे हुए कोरोना से संक्रमित
रायगढ़। प्रदेश में भले ही कोरोना के दूसरी लहर का ग्राफ धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन संक्रमण के गिरते ग्राफ के बीच बच्चों में कोरोना के संक्रमण का आंकड़ा अब चिंता का विषय बना हुआ है। तीसरी लहर से पहले ही कोरोना संक्रमण के लक्षण रायगढ़ के बच्चों में दिखने से न केवल प्रशासन बल्कि बच्चो के अभीभावकों की परेशानी पर भी बल पड़ गए है।


वही बीते एक सप्ताह में 165 बच्चों में कोरोना के संक्रमण से पॉजिटिव पाए गए हैं। लिहाजा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अपनी कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग जिले में बच्चों के लिए आईसीयू वार्ड तैयार कर रहा है।
क्या कहना है जिले के कलेक्टर का–
जिले के कलेक्टर भीम सिंह का कहना है कि बीते एक सप्ताह में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चो मे संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 18 वर्ष से अधिक के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। दूसरी लहर में 45 से कम के लोग ज्यादा संक्रमित हुए थे।
ऐसे में छोटे बच्चों के लिए टीकाकरण नहीं होने के कारण खतरा बढ़ गया है। फिर भी जिले में बच्चों के लिए मास्क, आवश्यक मशीन और 100 बिस्तर के हॉस्पिटल जिले में तैयार किए जा रहे हैं। बच्चों के लिए ऑक्सीजन बेड का भी व्यवस्था किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था रायगढ़ जिले को उपलब्ध हो सके।

