April 19, 2026

अगर आपका भी स्मार्टफोन है स्लो तो अपनाएं ये तरीका, पहले से काफी तेज चलेगा स्मार्टफोन

IMG_20210605_072311

ऐसे कई यूज़र्स को अपने फोन का स्लो रिस्पांस या फिर हैंग होने की शिकायत रहती है। लेकिन आप लोगों मे से कम ही लोगों को इसके पीछे की वजह पता होगी। तो आज हम आपको आपके फोन के हैंग या स्लो रिस्पांस होने के कारण और ये बताएंगे की कैसे आप अपने फोन को फास्ट कर सकते है।


रीस्टार्ट भी एक तरीका: याद कीजिए आखिरी बार आपने कब अपने फोन को रीस्टार्ट किया था। दरअसल लगातार चलते रहने से एंड्रायड सिस्टम आपके मोबाइल के हर प्रोसेस के लिए टेम्पररी फाइल बनाते रहते हैं। इसके अलावा आपके फोन की फिजिकल मेमोरी जिसे हम रैम के नाम से जानते है।

उस मेमोरी का भी एक बड़ा हिस्सा लगातार यूज़ होने से हमेशा ऑक्युपाईड रहता है, आपका फोन इसीलिए स्लो रिस्पांस या हैंग होते रहता है। इसीलिए एक तय समय के बाद अपने फोन को ज़रूर रीस्टार्ट करें, जिससे की टेम्पररी फाइल्स डिलीट हो जाए और फिजिकल मेमोरी रिलीज हो जाए।

अपने स्मार्टफोन को हमेशा ही उसको मिलने वाले अपडेट से अपडेटेड रखें, क्योंकि अपडेट मे कई बार बग पैच होते हैं, जो स्मार्टफोन मे किसी गलत प्रोग्राम को सही करने के अलावा नए फीचर्स भी मिलते हैं।

अपने फोन के इंटरनल स्टोरेज को कभी भी दो तिहाई से ऊपर फुल न करें। कई ऐसे ऐप्स होते हैं जो बिना वजह आपके फोन मे पड़े रहते हैं और बैकग्राउंड में रन भी होते रहते हैं जिससे कि आपके फिजिकल और इंटरनल स्टोरेज दोनों पर असर पड़ता है।

बेकार के ऐप्स को डिलीट करें और अपने इंटरनल स्टोरेज को कभी भी दो तिहाई से ऊपर न भरें, इसके लिए आपको स्टोरेज को हर महीने के बाद चेक करते रहना चाहिए और बेकार कि फाइल्स को डिलीट कर देना चाहिए।

जब ऊपर दिए गए किसी भी तरीके से आपका फोन फास्ट नहीं हो रहा हो, तो आपके पास एक मौका होता है फैक्ट्री रिसेट का, इसे करने से पहले जो सावधानिया बरतनी चाहिए वो आपको हम यहां बता चुके है। उन सावधानियों को फॉलो करते हुए,अपने काम के डेटा का बैकअप लेकर ही फ़ोन को रिसेट करें।


You may have missed