April 19, 2026

हाथी ने अपने महावत को रोते हुए दी अंतिम विदाई! वीडियो देखकर लोगों के आखों में आए आंसू

IMG_20210605_215923

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हाथी की अश्रुपूर्ण विदाई का वीडियो। यह मामला केरल के कोट्टायम जिले का है। यहां पलाट ब्रह्मादाथन नाम के हाथी ने अपने मास्टर ओमानाचेथन के मर जाने के बाद उसे बेहद दुखी होकर अंतिम विदाई दी। ओमानाचेथन कैंसर से पीड़ित था।


स्थानीय खबर के मुताबिक ओमानाचेथन अपने हाथी प्रेम के लिए आस पास के इलाकों में जाना जाता था। वे हाथी की सेवा जी –जान से करते थे। पलाट ब्रह्मादाथन नाम के इस हाथी की सेवा वे पिछले साठ साल से कर रहे थे। लकातूर गांव के रहने वाले ओमानाचेथन 3 जून को कैंसर से लड़ते हुए अपनी जान गंवा बैठे। वे 74 साल के थे।

https://twitter.com/nandu79/status/1400503807084154880?s=19

रिपोर्ट के मुताबिक हाथी ब्रह्मादाथन और ओमानचेथन पिछले कई सालों से केरल में मंदिर के धार्मिक समारोह में भाग लेते थे। दोनों में गहरी आत्मीयता थी। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को मनुष्य की तरह समझते थे।

जब ओमानाचेथन के मरने की खबर हुई तब हाथी के मालिक ने हाथी को वहां लाया जहां ओमानाचेथन का मृत शरीर पड़ा हुआ था। जैसे ही हाथी वहां आया अपने मास्टर की तरफ बढ़ा और सूंड उठाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। वह वहां से हटने के लिए तैयार नहीं था लेकिन लोगों ने उसे पीछे किया।


You may have missed