June 28, 2026

कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद हाथों में उत्पन्न हो रही है बिजली! जानिए क्या है सच

VAIKK

कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए फिलहाल वैक्सीनेशन सबसे अहम हथियार है। हालांकि, कुछ लोग अभी भी वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैक्सीन को लेकर चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है।


वीडियो में दावा
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद, बाहों में जिस जगह टीका लगाया गया है, वहां से बिजली पैदा हो रही है। आइए जानते हैं, इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है…

भारत सरकार की संस्था प्रेस इंफ़ोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक विंग ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की। PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें और टीकाकरण जरूर करवाएं।


You may have missed