नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की एक और बड़ी करवाई: ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की करवाई लगातार जारी है इसी बीच पुलिस ने एक और बड़ी कारवाई की है। ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा थाना अंतर्गत वीआईपी रोड में मोहम्मद अकरम नाम का युवक ब्राउन शुगर लेकर घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से इसकी सूचना मिली। जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ कर तलाशी ली।
पुलिस की तलाशी में युवक के कब्जे से 9 ग्राम ब्राउन शुगर मिले। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर को नागपुर से लाकर शहर में खपाने की तैयारी में था।

