April 30, 2026

घर में चल रही थीं भाई के जन्मदिन की तैयारियां, मासूम बहन को उठा ले गया तेंदुआ

IMG_20210606_193330

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक घर से एक तेंदुआ पांच वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया, जिसके बाद उसके शव के अवशेष अगले दिन पास में ही जंगल में तब्दील की गई नर्सरी से बरामद हुए।


इस घटना के बाद लड़की के परिवार में गम का माहौल है। मध्य बडगाम जिले के ओम पुरा में स्थित अदा मीर के घर में तीन जून को बड़े भाई अली का सातवां जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान ‘बार्बी डॉल’ के जैसे कपड़े पहनी अदा अपने घर के बरामदे में आई तो तेंदुआ उसे उठाकर ले गया।

इस घटना के बाद घर में सन्नाटा पसर गया और अदा का परिवार, पड़ोसी तथा वन अधिकाकारी उसकी तलाश में निकल पड़े। इस दौरान उन्हें खून के कुछ धब्बे और लड़की की गुड़िया मिली।

अगले दिन पास ही में एक जंगल से लड़की के शव के अवशेष मिले। शनिवार को लड़की का अंतिम संस्कार किया गया। लोग ट्विटर के जरिये इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


You may have missed