June 27, 2026

CG ब्रेकिंग : अब 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन..जिम और सिनेमा हॉल खोलने की मिली अनुमति

20210530_161148

जशपुर। प्रदेश में ओर जहां कोरोना के कम होते आंकड़ों को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया जारी है तो वह दूसरी ओर जिन जिलों में कोरोना और मौत के आंकड़ो में कमी नहीं आई है वहां लॉक डाउन या कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इसी कड़ी मे छत्तीसगढ़ के जशपुर में आगामी 15 जून तक लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी गयी है।


इस लॉक डाउन में बाजार को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने कई रियायतें भी दी है । खास बात ये कि सिनेमा हॉल ,स्वीमिंग पूल और जिम को खोलने की अनुमति दी गयी है। प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक शराब दुकानों से शराब की नकदी खरीदी की जा सकती है।


You may have missed