May 7, 2026

फिर लगी पेट्रोल और डीजल के दामों में आग, देखें राजधानी सहित इन महानगरों में कितना बढ़े दाम

petrol__diesel_price_19282623

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। इससे मुंबई में पेट्रोल पहली बार 101 रुपए और दिल्ली में 95 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।


देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 27 पैसे तक और डीजल की 31 पैसे तक बढ़ाई गई। गत 04 मई से अब तक 19 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 15 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.63 रुपए तथा डीजल 5.22 रुपए महंगा हो चुका है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 27-27 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.03 रुपए 101.25 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल दिल्ली में 29 पैसे और मुंबई में 31 पैसे महंगा हुआ।

एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 93.30 रुपए और दिल्ली में 85.95 रुपए प्रति लीटर हो गई. राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद लेह, आंध्र प्रदेश के लगभग सभी जिलों तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।


You may have missed