कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 999 मरीजों की हुई पुष्टि और 35 मरीजों की हुई इलाज के दौरान मौत..देखे जिलेवार आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 999 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है और 1,909 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। 25 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
दुर्ग से 23, राजनांदगांव से 12, बालोद से 19, बेमेतरा से 4, कबीरधाम से 16, रायपुर से 45, धमतरी से 24, बलौदा बाजार से 57, महासमुंद से 36, गरियाबंद से 15, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 79, कोरबा से 41, जांजगीर- चाम्पा से 50, मुंगेली से 6, जीपीएम से 8, सरगुजा से 81, कोरिया से 66, सूरजपुर से 48, बलरामपुर से 38, जशपुर से 64, बस्तर से 41, कोंडागांव से 21, दंतेवाड़ा से 32, सुकमा 25, कांकेर 24, नारायणपुर 17, बीजापुर 97
आज 999 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,909 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/gqMKsRBvgm
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 6, 2021

