ये है सोना और चांदी खरीदने का सही मौका : सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट
Today there was a huge fall in the prices of gold and silver:
नई दिल्ली। सोने-चांदी (gold and silver) की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है| इसी कड़ी में आज फिर सोने और चांदी के दामों में गिरावट हुई है एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 48,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि चांदी वायदा 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 71,308 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।


सोना अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ता बिक रहा है, सोना फिलहाल अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 7000 रुपये सस्ता है, अगस्त 2020 में 10 ग्राम Gold की कीमत (10 Gram Gold Price Today) 56 हजार रुपये के पार पहुंच गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने का दाम कम हुआ है, हाजिर सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,886.76 डॉलर प्रति औंस पर था। हालांकि, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने कीमती धातु में नुकसान को सीमित कर दिया, अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.7 फीसदी गिरकर 27.58 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 1,164.72 डॉलर हो गया।
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव अलग-अलग है, दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 51270 रुपये है, इसके अलावा चेन्नई में 50370 रुपये, मुंबई में 49320 रुपये और कोलकाता में 50720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोना 388 रुपये गिरकर 47,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था, इसी तरह चांदी भी 920 रुपये की गिरावट के साथ 69,369 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,289 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थीं

