June 3, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, हो सकता है बड़ा ऐलान

pm new

Prime Minister Narendra Modi will address the nation today at 5 pm:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएमओ ऑफिस के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की गई है। हालांकि, वह किस मुद्दे पर बोलेंगे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह देश में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर देश को संबोधित कर सकते हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अब शांत हो गया है। ऐसे में दिल्ली, महाराष्ट्रर और गुजरात समेत कई राज्योंत ने लॉकडाउन में छूट दी है।


ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में लोगों को सावधानी बरतने और वैक्सी नेशन को लेकर जागरूक होने के बारे में कह सकते हैं। बता दें कि देश में अब नए केस की संख्या एक लाख तक पहुंची है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 15 लाख से नीचे आ गई है। ऐसे में देश के आर्थिक पहिए को रफ्तार देने के लिए लॉकडाउन में छूट देना बेहद जरूरी है। हालांकि, इसके साथ ही कोविड-19 से सर्तक रहने की भी जरूरत है। क्योंनकि विशेषज्ञ कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दे चुके हैं।

बता दें किे कुछ समय पहले ही पीएम मोदी ने कई सेक्टर्स के साथ बैठक की थी। इन बैठकों में उन्हों ने आने वाले समय में क्या नीति होनी चाहिए, इस पर गहन चिंतन किया था। एक बैठक के दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे। हालांकि, विपक्ष लगातार इन दिनों मोदी सरकार पर कोरोना वैक्सीभन की कमी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है1 इन सवालों पर भी पीएम मोदी की ओर से बोलने की उम्मीद की जा रही है।


You may have missed