सड़क पर बैठी गर्भवती गाय को जान बुझकर ट्रेक्टर चालक ने रौंदकर उतारा मौत के घाट
बिलासपुर। सड़क पर बैठी गर्भवती गाय को ट्रेक्टर चालक ने जानबुझकर रौंदकर हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट सरकण्डा थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार नहर रोड मोपका बिलासपुर निवासी भागीरथी साहू 70 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी हे कि होटल टेम्टेसन के पास मोपका में 5 को रात 11.30 बजे प्रार्थी को होटल संचालक घनश्याम तिवारी ने काल कर बताया कि उसकी सफेद कलर की गाय के उपर ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 10 डब्लू ए 8419 के चालक ने जान बुझकर लोड गाड़ी का चढ़ा दिया।
जिसके बाद प्रार्थी मौके पर पहुंच। घनश्याम तिवारी के होटल में लगे सीसी कैमरा फुटेज चेक करने पर बसंत विहार चौक की तरह से मोपका की ओर जा रही ट्रेक्टर ने जान बुझकर सड़क किनारे बैठी गर्भवती गाय के ऊपर लोड टे्रक्टर को चढ़ाता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते गाय की मौत हो गई।
आस-पास पता करने पर टे्रक्टर सानू यादव अशोकनगर सरकंडा निवासी का होने का पता चला तथा ट्रेक्टर चालक का नाम ईश्वर धु्रव पिता रामगोपाल धु्रव काली मंदिर के पास खमतराई निवासी के द्वारा जान बुझकर गाय के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर गिरफ्तार कर लिया है।

