April 17, 2026

Siddharth and Shehnaaz : ‘कुमकुम भाग्य’ के सीक्वल में नजर आएगी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी!

SIDN

Siddharth Shukla and Shehnaaz Gill can be seen in 'Kumkum Bhagya':

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। फैन्स लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर दोनों कब एक साथ किसी प्रॉजेक्ट में साथ नजर आएंगे। अब जल्द ही उनकी यह मुराद पूरी हो सकती है।


खबर है कि सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)  और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) के रीबूट या सीक्वल में अभि और प्रज्ञा के रोल में कास्ट किया जा सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह इशारा शो के कास्टिंग डायरेक्टर शदमान खान ने दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, शदमान खान ने कहा कि अगर ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) का रीबूट या सीक्वल बना तो वह उसमें सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को अभि के रोल में और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को प्रज्ञा के रोल में कास्ट करना चाहेंगे।


बता दें कि शदमान खान ने ही ‘कुमकुम भाग्य'(Kumkum Bhagya) में अभि और प्रज्ञा के रोल के लिए कास्टिंग की थी, जो आज पॉप्युलर किरदार हैं। शो में फिलहाल अभि का रोल ऐक्टर शब्बीर अहलूवालिया और प्रज्ञा का किरदार श्रीति झा निभा रही हैं। अब देखना यह होगा कि ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) का सीक्वल कब आएगा। वैसे फैन्स तो अभी इस न्यूज से एक्साइटेड हैं।


You may have missed