April 28, 2026

Raipur News : अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर मांगा 3 लाख रुपये, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

aapatti

Demand for money by threatening to make obscene videos viral:

रायपुर। अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख रुपये मांगने की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज करायी गई है| मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कनकी खरोरा निवासी तोमलाल वर्मा 39 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 6 जून को दो 2 बजे प्रार्थी के मोबाईल नंबर पर अज्ञात मोबाईल नंबर 8349535928 से कॉल करने वाले ने कहा कि आपका एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो बना है जो हमारे पास है कहकर 3 लाख रुपये की मांग की गई व रुपये नही देने पर वीडियों को सोशल मीडिया व फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी दी गई तथा किसी को नही बताने कहकर कॉल करने वाले ने गाली-गलौच किया। 7 जून शाम 4 बजे तक 50 हजार रुपये फिरौती के रुप में मांग की है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।



You may have missed