May 5, 2026

BIG NEWS : भारी मात्रा में नशीली टेबलेट के साथ एक युवक गिरफ्तार

girftar

रायपुर। राजधानी के मौदहापारा इलाके में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नेशीली टेबलेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नशीली टेबलेट 680 नग एवं एक बाईक जब्त की है।


मिली जानकारी के अनुसार 07 जून को शाम 6.30 बजे पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रजबंधा मैदान मौदहापारा के पास खड़े संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुछताछ करने पर उसने अपना नाम धीरेन्द्र बाग 20 वर्ष पिता प्रितम बाग निवासी वार्ड क्रमांक 56 सांईनगर सिविललाईन बताया है।

आरोपी व उसकी बाईक होण्डा साईन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 केडी 6207 की तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर एक सफेद थैला में कुल 680 नग नशीली टेबलेट बरामद होने पर उसे जब्त कर लिया है। नशीली टेबलेट की अनुमानित कीमत 3706 रुपये आंकी गई है। आरोपी के कब्जे से एक बाईक व नशीली टेबलेट जब्त कर उसके खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 22 ख के तहत अपराध कायम कर हिरासत में लिया है।


You may have missed