April 20, 2026

8 जून का राशिफल: जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशि
परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है।


वृषभ राशि
अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा।

मिथुन राशि
चिंता के विचार आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकते हैं। ऐसा न होने दें, क्योंकि इनमें अच्छी चीज़ों को ख़त्म करने की और समझदारी में निराशा का ज़हरीला बीज बोने की क्षमता होती है। ख़ुद को हमेशा अच्छा परिणाम पाने के लिए प्रोत्साहित करें और ख़राब हालात में भी कुछ-न-कुछ अच्छा देखने का गुण विकसित करें।

कर्क राशि
रोज़मर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें।

सिंह राशि
भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। पहले से बेहतर महसूस करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कन्‍या राशि
जोखिम भरा दिन रहेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला राशि
मन प्रसन्‍न रहेगा। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक राशि
शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त करेंगे। राह के रोड़े हट जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम बेहतर, व्‍यापार पहले से सही रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु राशि
विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। मन भावुक रहेगा। थोड़ा ध्‍यान देकर आगे बढ़ना होगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर महसूस करेंगे।

मकर राशि
घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम काफी बेहतर और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्‍छा समाचार मिलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ राशि
पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक लाभ होगा। भाई, बहन, मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्‍यापार बहुत बढ़िया चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन राशि
आर्थिक रिस्‍क न लें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।


You may have missed