April 30, 2026

लॉकडाउन रिटर्न: शराब दुकान के समय में बदलाव के साथ यहां बढ़ाया गया लॉकडाउन

lauk2

Puducherry government has extended the lockdown from 7th June to 14th June:

 


पुडुचेरी। सरकार ने 7 जून मध्यरात्रि से 14 जून तक एक और सप्ताह के लिए मौजूदा लॉकडाउन को बढ़ा दिया है लेकिन साथ ही कई पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की।

पढ़िए पूरी खबर-
केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद ये घोषणा की गयी है। सचिव (राहत और पुनर्वास) और पुडुचेरी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य सचिव द्वारा सोमवार देर रात जारी एक आदेश में कहा गया कि कोरोना कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। मौजूदा आदेश में शराब की दुकानों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है।

शराब की होम डिलेवरी की भी अनुमति-
आदेश में कहा कि शराब दुकानों पर कम से कम लोग आएं इसके लिए केंद्रशासित प्रदेश के भीतर शराब की होम डिलेवरी की अनुमति भी दी गयी है। माल ढोने वाले वाहन, बस, ऑटो, टैक्सी जैसे सार्वजनिक परिवहन का सुबह पांच बजे से परिचालन हो सकेगा। पार्क, उद्यान और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। वहीं सुबह की सैर करने वालों को पूर्वाह्न पांच बजे से नौ बजे तक समुद्र तट पर टहलने की इजाजत होगी।

शादी समारोह में 25 लोग हो सकेंगे शामिल-
आदेश के मुताबिक शादी समारोह में अधिकतम 25 लोग शामिल ले सकते हैं जबकि अंतिम संस्कार और अन्य समारोह में अधिकतम 20 लोग हो सकते हैं। सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक सब्जियों और फलों की बिक्री की इजाजत होगी। सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सुबह पांच से शाम पांच बजे तक कार्य हो सकेगा लेकिन एसी को बंद रखना होगा। जरूरी सेवाओं, दूध की दुकानों और चिकित्सा सेवाओं पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी।

 


You may have missed