सावधान: भारत में मिला कोरोना का एक और नया वैरिएंट, जानिए इसके लक्षण और यह कितना खतरनाक
Another new variant of Corona found in India:
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में आ रहे हालात के बीच डराने वाली खबर आई है। पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology) ने कोरोनावायरस की जिनोम सीक्वेंसिंग में नए वैरिएंट का पता लगाया है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वैरिएंट ब्रिटेन और ब्राजील से भारत आए लोगों में पाया गया है। इंस्टीट्यूट ने इसे बी1.1.28.2 नाम दिया है। यह भारत में पाए गए डेल्टा वैरिएंट की ही तरह गंभीर है। इससे संक्रमित लोगों में कोरोना के गंभीर लक्षण दिख सकते हैं। वैरिएंट की स्टडी के बाद पाया गया कि यह लोगों को गंभीर रूप से बीमार कर सकता है।
इस वैरिएंट के खिलाफ वैक्सीन असरदार है या नहीं, इसके लिए स्क्रीनिंग की जरूरत बताई गई है। इसी इंस्टीट्यूट की एक और स्टडी में बताया गया कि स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन इस वैरिएंट के खिलाफ भी असरदार है और वैक्सीन की दो डोज से जो एंटीबॉडीज बनती हैं। उससे इस वैरिएंट को न्यूट्रिलाइज किया जा सकता है।