VIDEO VIRAL : जंगल के रास्ते जा रहे थे घर तभी सामने आ गया शेरों का एक परिवार, जाने फिर क्या हुआ
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग जल्दी घर पहुंचने के चक्कर में जंगल के रास्ते से जा रहे थे। तभी रास्ते में शेरों के झुंड सामने आ जाता है। बता दें कि शेर को जंगल का राजा यों ही नहीं कहा जाता। शेर अपनी आक्रामकता, साहस और शिकार करने की क्षमता उसे जंगल का राजा होने की संज्ञा प्रदान करते हैं।


जंगली जानवर ही नहीं बल्कि इंसान भी शेर से खौफ खाते हैं। अगर किसी के सामने शेर आ जाए तो उसकी हालत ही खराब हो जाती है। क्योंकि शेर का सामना करना मतलब अपनी मौत को दावत देना।
Lion with cubs leaves the way for motorcycle🙏
This is real co existence that has helped the lion to flourish in and around Gir. And the pride of the locals in these prides of Lions are awesome.. pic.twitter.com/oejiGtYyis
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 26, 2020
सोशल मीडिया में आए दिन शेरों के इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल के बीचोंबीच मौजूद सड़क से बाइक पर सवार दो लोग गुजरते हैं।
तभी अचानक उनके सामने शेरों का एक झुंड आ जाता है। इसके बाद जो होता है उसे देख आपको भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। क्योंकि जो आप इस वीडियो में देखने जा रहे हैं वो अकल्पनीय है जिसे आपने न कभी देखा होगा और न ही किसी से इस बारे में सुना होगा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार एक जंगल के बीचोंबीच से गुजर रहे हैं। तभी उनके सामने एक शेर और उसके बच्चे आ जाते हैं। आमतौर पर शेर इंसानों को देखकर उनपर हमला कर देते हैं। लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर बाइक सवारों पर हमला नहीं करते बल्कि उन्हें आसानी से रास्ता दे देते हैं और जंगल की ओर निकल जाते हैं।

