बड़ा हादसा : नदी में जा गिरी यात्रियों से भरी वैन, 17 की मौत
17 killed after van falls into Sindhu river in Pakhtunkhwa province:
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक वैन के सिंधु नदी में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा पनीबा इलाके के पास उस वक्त हुआ, जब एक परिवार के 16 सदस्यों को लेकर जा रहे वैन के चालक ने तीखे मोड़ के दौरान वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। निजी तौर पर वाहन किराये पर लेकर यह परिवार चिलास से रावलपिंडी जा रहा था।


पुलिस के मुताबिक वाहन पर चालक समेत सभी 17 लोगों की मौत हो गई। एक महिला का शव नदी के किनारे पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों और बचाव अधिकारियों ने अन्य यात्रियों और वैन का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया। बचावकर्मी वैन को बाहर निकालने में सफल रहे लेकिन उसके अंदर कोई यात्री या उसका शव नहीं पाया गया। राहत एवं बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

