मासूम से परिवार के दो नाबालिग और पड़ोसी समेत 7 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म.. आरोपितों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रेवाड़ी में 10 साल की एक बच्ची के साथ उसी के परिवार और पड़ोस के बच्चों ने गंदा काम किया। बता दे यह मामला 24 मई का है।


यह घिनौना काम करने के बाद इन बच्चों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही परिवार को पता चला कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। तब उन्होंने मामले को पुलिस में दर्ज करवाया।
जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय नाबालिक बच्ची रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है और तीसरी कक्षा में पढ़ती है। जब 24 मई को बच्ची घर के पास बने स्कूल में खेल रही थी, तो वहां पर पड़ोस के कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। जहां पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।
यहां पर हैरान करने वाली एक और बात सामने आई कि जिन आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया उनमे एक लड़का 18 वर्ष से अधिक है बाकी सभी नाबालिग बच्चे है। इन सभी नाबालिग आरोपियों की आयु 8 से 14 वर्ष के बीच हैं। इन सभी ने गन्दी हरकत कर इसका वीडियो बनाकर एक दूसरे के व्हाट्सएप पर शेयर किया।
रेवाड़ी के डीएसपी हंसराज ने बताया कि जब बेटी के गैंगरेप का वीडियो पिता के सामने आया तो उन्होंने पुलिस में इसकी जानकारी दी। वहीं पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर संज्ञान लेते हुए तुरंत आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में दो बच्चे पीड़ित परिवार से ही है बाकी सभी पड़ोस के रहने वाले हैं।

