CG NEWS : अश्लील फोटो वायरल होने पर 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक खबर सामने आया है यहां 10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। 16 साल की छात्रा की अश्लील फोटो लेकर गांव के ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, बांदे थाना क्षेत्र के गांव पीवी 105 विकासपल्ली निवासी भारती विश्वास (16) ने मंगलवार को कीटनाशक पी कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के ही एक युवक संतु दत्ता (24) ने 6 जून को छात्रा की अश्लील फोटो खींच ली थी। इसे बाद में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी जानकारी छात्रा को लगी तो वह परेशान रहने लगी। इसके बाद उसने यह कदम उठाया।

