CG में बड़ी सौगात: सीएम भूपेश बघेल ने आज इन जिलों को दी बड़ी सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में महासमुंद जिले में 270 करोड़ रूपए की लागत के 258 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद में उपस्थित उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरु रुद्र कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे। महासमुंद में संसदीय सचिव द्वय द्वारिकाधीश यादव और विनोद सेवन लाल चंद्राकर, विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह और किस्मतलाल नन्द सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 295 करोड़ रूपए की लागत के 1172 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरु रुद्र कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे। बलौदाबाजार में सांसद गुहाराम अजगले, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव चंद्रदेवराय, विधायक प्रमोद शर्मा उपस्थित थे।

