आज 9 जून का राशिफल : कन्या और कुंभ राशि वालों को आज होगा आर्थिक लाभ, जाने बाकी राशि का हाल
मेष राशि
आर्थिक मजबूती अनुभव करेंगे. संग्रह संरक्षण पर जोर रहेगा. मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है. सम्मान पर जोर रहेगा. कार्य व्यापार में व्यवहार से सभी प्रसन्न रहेंगे. रहन सहन में सुधार होगा.


वृष राशि
महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने का समय है. तेजी से कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे. संपर्कों का लाभ मिलेगा. इच्छित सूचना प्राप्त हो सकती है. आर्थिक मामलों में बेहतर करेंगे. व्यापार में नवाचार बढ़ेगा.
मिथुन राशि
खर्च एवं निवेश की संभावना बढे़गी. कारोबारी विस्तार पर विचार कर सकते हैं. बजट बनाकर चलें. कार्य पर फोकस बनाए रखें. लेन देन में लापरवाही संभव है. सतर्कता रखें. अन्य मामलों में न पड़ें.
कर्क राशि
लाभ और विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी. उन्नति के नए अवसर बनेंगे. अवसरों को भुनाने का प्रयास करें. सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा. कामकाजी लोगों से भेंट होगी. बड़ा सोचेंगे.
सिंह राशि
प्रबंधन प्रशासन से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी. वरिष्ठ सहयोगी रहेंगे. कार्य व्यापार को गति देने का समय है. निसंकोच आगे बढ़ें. भेंट के अवसर बनेंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. तेजी रखेंगे.
कन्या राशि
महत्वपूर्ण यात्रा की संभावना बन सकती है। करियर कारोबार में गति बनी रहेगी। विश्वास से आगे बढ़ेंगे। भाग्य से सब संभव कर पाएंगे। आर्थिक मामले गति लेंगे। सक्रियता बढाएंगे। आस्था रखें।
तुला राशि
धैर्य के साथ नीति नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़ें. अतिविश्वास की आदत से बचें. सूची बनाकर कार्यों को पूरा करें. परिजनों की सुनें. अप्रत्याशितता बनी रह सकती है. जल्दबाजी न दिखाएं.
वृश्चिक राशि
बड़े मसलों को भी सामूहिक प्रयास से सहज ही हल किया जा सकता है। टीम भावना को बल दें। कामकाजी लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा। साझा अनुबंध बनेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा ।
धनु राशि
लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। भटकाव और प्रलोभन से बचकर ढ़ें। पेशेवरता पर जोर दें। कामकाजी गलतियों के दोहराव से बचें। समय सामान्य फलकारक है। शुभ सूचना मिल सकती है।
मकर राशि
उत्साह से भरे रहेंगे। कार्य व्यापार में श्रेष्ठतम देने का प्रयास करेंगे। सक्रियता बढ़ाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। बड़ा सोचें। सबको साल लेकर चलें।
कुंभ राशि
सहजता और सामंजस्य बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे। कार्य व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सतर्कता से आगे बढ़ें। भवन वाहन में रुचि लेंगे। विवाद टालें।
मीन राशि
साहस पराक्रम और संचार के बल पर श्रेष्ठ प्रदर्शन में सफल होंगे। कार्य व्यापार में उल्लेखनीय प्रयास बने रह सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में तेजी बनाए रखेंगे. भाग्य की प्रबलता से कार्य सधेंगे। शुभ सूचना संभव।

