केंद्र सरकार ने तय की निजी अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत..सरकार की रेट लिस्ट से ज्यादा नहीं ले पायेंगे हॉस्पीटल्स
स्वास्थय मंत्रालय ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोरोना वैक्सीन के दाम तय कर दिए हैं। इसके मुताबिक कोविशील्ड का दाम 780 रुपये प्रति डोज़ होगा, जबकि कोवैक्सीन का दाम 1410 रुपये प्रति डोज़ होगा। वहीं स्पूतनिक-V का दाम प्राईवेट अस्पतालों के लिए 1145 प्रति डोज़ होगा. सरकार वैक्सीन पर भी GST ले रही है. हर एक वैक्सीन के लिए 5℅ GST लिया जाएगा। इसके साथ ही सारी वैक्सीन पर 150 रुपये प्रति डोज़ सर्विस चार्ज लिया जाएगा।


Union Health Ministry caps charges for administration of Covishield at Rs 780, Covaxin at Rs 1,410, and Sputnik V at Rs 1,145 in private hospitals, based on the prices currently declared by vaccine manufacturers.
— ANI (@ANI) June 8, 2021
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद 21 जून से राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मिलने लगेगी। केंद्र सरकार वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए मंगलवार से एक्शन मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि 74 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इसमें 25 करोड़ कोविशील्ड और 19 करोड़ डोज़ कोवैक्सीन की शामिल है। इसके अलावा सरकार ने ई -बायोलॉजिकल लिमिटेड के टीके की 30 करोड़ खुराक खरीदने का भी आदेश दिया है, जो सितंबर तक उपलब्ध होगी। सरकार ने इन कंपनियों को ऑर्डर की 30 फीसदी रकम एडवांस में ही जारी कर दी है।

