July 21, 2026

Petrol Diesel Price Today : आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जाने क्या है आज के दाम

petrol__diesel_price_19282623

देश में एक दिन थमने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ गई हैं। पेट्रोल और डीजल की दामों में आज 19 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 95.56 हो गई है, जो अबतक सबसे ज्यादा है। वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 86.47 है। इस साल 4 मई के बाद अबतक 22वीं बार पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है।


देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल अब 101 रुपए का मिल रहा है।

मुंबई देश का पहला महानगर है, जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था. मुंबई में इस समय पेट्रोल 101.71 रुपये और डीजल 93.77 रुपये प्रति लीटर है.


You may have missed