June 4, 2026

ट्रेक्टर के पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, शादी समारोह से ग्रामीणों को लेकर लौट रहा था ट्रेक्टर

hadsaa

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रेक्टर के पलटने से उनमे सवार तीन लोगों की मौत हो गई वही कई अन्य घायल बताये जा रहे है। दरअसल यह पूरा मामला कुआकोंडा थाना के रेंगनार गांव का है। बड़े गुडरा के कुंजाम पारा में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 25 लोग ट्रेक्टर में सवार होकर गये थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस उसी ट्रेक्टर में घर लौट रहे थे। तभी माखपाल के पास उनकी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी।


हादसे मेें राजू तेलामी और रामा तेलामी सहित एक बच्चे की मौत हो गयी। वहीं मृतकों में एक युवक का शव ट्रेक्टर के नीचे ही दबा रह गया, जिसे निकालने के लिए कोई साधन नहीं मिलने के कारण सुबह निकाला गया। वहीं हादसे में घायल अन्य लोगों को घटना के बाद रात में ही एम्बुलेंस की साहयता से रात में ही जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया था।


You may have missed