April 19, 2026

बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद Nusrat Jahan का चौंकाने वाला खुलासा- जब शादी हुई ही नहीं, तो तलाक कैसा

nushrat

Bengali actress and TMC MP Nusrat Jahan in headlines due to pregnancy news:

कोलकाता। बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। नुसरत(Nusrat Jahan) की ओर से अभी तक प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन उनके पति निखिल जैन (Nikhil Jain) ने कहा कि उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ नहीं पता। और अगर नुसरत (Nusrat Jahan)  प्रेग्नेंट हैं भी तो बच्चा उनका नहीं है क्योंकि वो 6 महीने से नुसरत (Nusrat Jahan) के साथ नहीं हैं.निखिल जैन के इस बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।


इधर अब नुसरत जहां  #NusratJahan ने इस मसले पर बयान जारी कर कहा- ‘एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार, शादी अमान्य है। इसके अलावा, क्योंकि ये एक Interfaith Marriage (दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी) थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ”कानूनी तौर पर ये शादी वैलिड नहीं है, बल्कि एक रिलेशनशिप या फिर लिव-इन रिलेशनशिप है। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता।’रिपोर्ट्स हैं कि नुसरत एक्टर यशदास गुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं।

यशदास गुप्ता बंगाल के पॉपुलर एक्टर हैं। यशदास ने 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी का दामन थाम लिया था। वो चुनाव में खड़े भी हुए थे। हालांकि, वो चुनाव हार गए थे। उस दौरान यशदास गुप्ता के नुसरत को डेट करने की खबरें भी आई थीं। इन बातों को और हवा तब मिली जब यश और नुसरत के एक साथ राजस्थान ट्रिप पर जाने की बात सामने आई।

इस मसले पर जब यश से पूछा गया कि नुसरत TMC सांसद है और आप बीजेपी में है। राजनीतिक मुद्दे पर एक राय क्यों नहीं बनी? तो उन्होंने कहा था, “अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की तरह? अरे नहीं, अक्षय और ट्विंकल की तो शादी हो चुकी है। नुसरत और मेरी नहीं। ” यशदास गुप्ता की बात करें तो उन्होंने नेशनल टीवी से अपने करियर की शुरुआत की। वो हिंदी शो बसेरा, बंदिनी, ना आना इस देश मेरी लाडो, अदालत और महिमा शनिदेव की में नजर आए।

इसके अलावा उन्होंने सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो Ritur Mela Jhoom Tara Ra Ra में भी हिस्सा लिया। उन्होंने बंगाली शो Bojhena Se Bojhena में भी काम किया है। इस शो से उन्हें काफी नेम-फेम मिला। फिर उन्होंने बंगाली फिल्मों की तरफ रुख किया। 2016 में वो गैंगस्टर, वन, टोटल दादागिरी, फिदा, Mon Jaane Na और SOS Kolkata में काम किया।

नुसरत और निखिल जैन की बात करें तो 2019 में नुसरत और बिजनेसमैन निखिल जैन ने शादी की थी। लेकिन पिछले काफी समय से दोनों के बीच में अनबन की खबरें चल रही हैं। मालूम हो कि नुसरत और यशदास गुप्ता 2020 फिल्म SOS Kolkata में नजर आए थ। इस फिल्म के दौरान ही यश और नुसरत के बीच दोस्ती गहरी हुई थी। हालांकि, अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर दोनों ही स्टार्स ने कुछ बयान नहीं दिया।


You may have missed