April 19, 2026

आज 10 जून का राशिफल : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

IMG_20210610_090643

 


First solar eclipse of year 2021 Thursday: 10 जून यानी आज लगने जा रहा है. भारत में ये सूर्य ग्रहण लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में ही आंशिक रूप से दिखाई देगा. ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के बीच आज का दिन सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है.

मेष राशिफल

विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी

वृषभ राशिफल

प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद की संभावना के बीच अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

 मिथुन राशिफल

नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जनहानि के योग हैं।

कर्क राशिफल

अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी।जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह राशिफल 

जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसो का लेन देन संभव। स्वास्थ का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल

घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। मेहमानों के आगमन की संभावना। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे।

तुला राशिफल

जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशिफल

कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, अब वे भी आपके कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी।

धनु राशिफल

तनाव लगातार बढता जा रहा है, बेहतर होगा कही घूमने चले जाएं। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। आप के अपनों को आप की जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा।

मकर राशिफल

अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। उन्नति में बाधा आएगी, वहीं आप में से कुछ को खुशखबरी भी मिल सकती हैं। यात्रा सुखद रहेगी। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है।

 कुंभ राशिफल

नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं, तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

मीन राशिफल

 दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी।अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।


You may have missed