CG ब्रेकिंग : एक ही परिवार के छह लोगों की ट्रेन से कटकर मौत..पटरियों पर बिखरे हुए मिले शव
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के छह लोगों ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। मृतक सभी एक ही परिवार के हैं और महासमुंद के बेमचा के रहने वाले है।


पढ़िए पूरी खबर–
घटना आज सुबह ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी की है। लोगों ने जब पटरियों के पास शव को बिखरे हुए देखा तो इसकी जानकारी महासमुंद पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों में पांच बच्चे और एक महिला है। बताया जा रहा है, मृतक महिला के पांचों बच्चे थे। फिलहाल अभी मौत का कारण समझ नहीं आया है साथ ही महिला और उनके बच्चे है।
पुलिस इस मामले के जांच में जुट गई है।

