महाभारत के प्रोजक्ट में Rhea Chakraborty निभाएंगी द्रौपदी का रोल! नए अंदाज में दिखाई जाएगी कहानी
Rhea Chakraborty to play Draupadi's role in Mahabharata film:
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस से चर्चा में आने वाली और सुशांत की एक्स रह चुकी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को कई फिल्मों में काम का ऑफर मिलने लगा है। आखिरी बार वह 2018 की फिल्म जलेबी में आई थी। इसके बाद उसे कोई काम नहीं मिला|


फिर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उसे कई बार पुलिस थाने का चक्कर भी काटना पड़ा। इस चर्चा से उबरने के बाद रिया को एक बड़े बजट की फिल्म चेहरे में काम करने का ऑफर मिला. चेहरे बहुत जल्दी रिलीज होने वाली है।
रूमी जाफरी की बहुचर्चित फिल्म चेहरे में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अनु कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी काम कर रहे है। रिया इस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं।
महाभारत से प्रेरित है फिल्म
अब रिया को महाभारत से प्रेरित एक फिल्म में काम का ऑफर आया है जिसमें वह द्रौपदी बन सकती हैं | खबर के मुताबिक ‘मेरे डैड की मारूति’ में काम करने वाली रिया एक बड़े बजट की फिल्म में द्रौपदी का रोल निभाएंग।
अखबार के मुताबिक यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है जिसमें महाभारत और द्रौपदी के कैरेक्टर के विभिन्न आय़ामों को दिखाया जाएग। उन्होंने बताया कि यह फिल्म आज की दुनिया के हिसाब से बनाया जाएगा, इसलिए यह फिल्म मॉडर्न और कंटेंपरेरी होग। उन्होंने बताया कि द्रौपदी का रोल रिया को ऑफर किया गया है लेकिन अभी बहुत ही शुरुआती स्तर पर इसकी बातचीत हो रही है।

