October 28, 2026

सोने और चांदी के कीमतों में आज जोरदार गिरावट : जानिए क्या है अपने शहर में आज सोने-चांदी के रेट

sonachandi

नई दिल्ली। सोने और चांदी के कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है इसी बिच भारतीय सर्राफा बाजार में आज 10 जून 2021 को फिर सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में भी आज कमी आई है।


दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्‍पतिवार को सोने के भाव में 259 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है, दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,127 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,880 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 7 अगस्‍त 2020 को गोल्‍ड की कीमत (Gold Prices) 57,008 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्‍च स्‍तर पर बंद हुई। इस आधार पर सोना इस समय अपने सर्वोच्‍च से 8,881 रुपये नीचे चल रहा है।

चांदी की कीमत में भी आज गिरावट का रुख रहा, दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बृहस्‍पतिवार को चांदी के दाम 110 रुपये की मामूली गिरावट के बाद 70,274 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए। वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये 27.65 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार रही।

गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक, आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 5,230 तो 8 ग्राम पर 41,840 रुपये, 10 ग्राम पर 52,300 और 100 ग्राम पर 5,23,000 रुपये चल रही है। अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 47,950 रुपये पर बिक रहा है।
दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,950 और 24 कैरेट सोने की कीमत 52,300 चल रही है।
मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,880 और 24 कैरेट सोना 48,880 पर चल रहा है।
कोलकाता में 22 कैरेट सोना 48,200 रुपये है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,900 रुपये है।
चेन्‍नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,150 और 24 कैरेट 50,350 रुपये पर है।


You may have missed