June 3, 2026

वाह भई वाह! हाथी को लगी प्यास तो हैंडपंप के पास पहुंच कर किया ये काम, वीडियो हुआ वायरल

hathim

सोशल मीडिया (Social Media) में एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें एक प्यासे हाथी (Elephant) ने अपनी प्यास बुझाने के लिए कुछ ऐसा काम किया जिसकी शायद ही आपने कभी कल्पना की होगी। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है| इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैंडल विथ केयर’ इस वीडियो को शेयर करने के बाद ये वायरल होने लगा।


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी को बहुत तेज प्यास लगी तो वह पानी की तलाश करते-करते एक हैंडपंप के पास पहुंच गया। लेकिन हैंडपंप के पास पानी नहीं होने के बाद वह खुद ही हैंडपंप चलाते देखा जा सकता है। हाथी हैंडपंप को इतनी तेजी से चला रहा है कि ऐसा महसूस होता है कि हैंडपंप पर कोई मोटर लगा दी गई है।


You may have missed