April 19, 2026

योगी आदित्यनाथ ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात..कल पीएम मोदी से भी कर सकतें हैं मुलाकात

IMG_20210610_193333

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों ही नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली।


योगी कल सुबह 11 बजे पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। मोदी के साथ मुलाकात के बाद वो दोपहर साढ़े 12 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। इस दौरान यूपी में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हो सकती है।

माना जा रहा है कि मोदी-शाह के साथ मुलाकात में यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। इसके अलावा यूपी में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भी बातचीत हो सकती है।


You may have missed