August 22, 2026

चलती ट्रेन में युवक ने रचाई शादीशुदा महिला से शादी, अब तस्वीरें हो रही जमकर वायरल

TRAIN

पटना। युवक ने चलती ट्रेन में टायलेट के सामने शादीशुदा महिला से शादी कर ली। महिला के मांग में सिंदूर भरते हुए युवक दिखाई दे रहा है। टायलेट के सामने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।


बता दें कि यह मामला बिहार के सुल्तानगंज जिले के भीरखुर्द का है। जानकारी के मुताबिक भीरखुर्द के उधाडीह गांव निवासी आशू कुमार का गांव की ही एक महिला अनु कुमारी के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच लड़की के घर वालों ने उसकी शादी किरणपुर गांव के युवक करा दी गई।

शादी के बाद भी लड़की प्रेमी को भूल नहीं पाई और एक दिन अपना ससुराल छोड़र भाग निकली। दोनों ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर मिले। यहां से ट्रेन पकड़ी और बेंगलुरू के लिए रवाना हो गए।

इस बीच दोनों ने चलती ट्रेन के टॉयलेट के सामने शादी रचा ली। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद लिया। जिसके बाद फोटा सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। वहीं अब यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।


You may have missed