July 21, 2026

डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में युवक-युवती की मौत

accident_1

जयपुर। सोडाला थाना इलाके में स्थित एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई और इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों की शिनाख्त कर शव मोर्चरी में रखवाया। जहां उनका पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।


इस मामले की जांच पड़ताल सड़क दुर्घटना थाना दक्षिण द्वारा की जा रही है। सड़क दुर्घटना थाना दक्षिण थानाधिकारी शिवदयाल ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे सोडाला थाना इलाके में स्थित एलिवेटेड रोड के घुमाव पर हुआ था। इस हादसे में बाइक सवार निखिल पालीवाल (24) निवासी झोटवाड़ा और करिश्मा (24) निवासी प्रताप नगर की मौत हो गई।

प्रारम्भिक जांच पड़ताल में सामने आया कि दोनो की मृतक नागौर जिले के रहने वाले है और शुक्रवार सुबह बाइक से घुमने निकले थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक एलिवेटेड रोड स्थित डिवाइडर से टकरा गई और दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


You may have missed