April 29, 2026

CG में एक और हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरा पिकअप वाहन, कई मजदुर घायल

acci

धमतरी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के बाद अब धमतरी जिले के ग्राम पंचायत सोरम में मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जंहा पर इलाज जारी है।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोरम के 20 से ज्यादा मजदूर मनरेगा योजना के तहत तालाब गहरीकरण कार्य करने के लिए पास के गांव कसावही गए थे। वही वापस आते समय बोरिदखुर्द और सोरम के बीच नाला के पास पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन के करीब 20 मजदूर सवार थे.जिसमे से करीब 18 मजदूर घायल हो गए.सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


You may have missed