Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: jio ने लॉन्च किए 5 नए जबर्दस्त प्लान
रिलायंस जियो (Relince Jio) अपने यूजर्स को तोहफे पे तोहफा दिए जा रहा है। एक बार फिर रिलायंस जियो (Relince Jio) ने 5 नए जबर्दस्त प्लान लॉन्च किए हैं। यह जियो के ‘नो डेली डेटा लिमिट’ Jio Freedom प्लान्स हैं।


जियो के ‘नो डेली लिमिट’ प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स बिना किसी लिमिट के डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी, इन प्लान्स में हर दिन मिलने वाले डेटा की कोई लिमिट नहीं है।
रिलायंस जियो (Relince Jio) के यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 127 रुपये, 247 रुपये, 447 रुपये, 597 रुपये और 2,397 रुपये के हैं। तो आइए जानते हैं कि जियो के इन प्लान्स में आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे
रिलायंस जियो (Relince Jio) के नो डेली लिमिट वाले इस प्लान में यूजर्स को 12GB डेटा मिलेगा। प्लान के तहत आप हर दिन कितना भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान की वैलिडिटी 15 दिन की है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा।
जियो के इस 127 रुपये वाले प्लान में हर दिन 100 SMS के साथ जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को टोटल 25GB डेटा मिलता है। यूजर्स हर दिन कितना भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही, हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
रिलायंस जियो (Relince Jio) के 447 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को टोटल 50 GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिन यानी 2 महीने की है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है।
साथ ही, हर दिन 100 SMS भेजने की सहूलियत मिलती है। इस प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है। नो डेली डेटा लिमिट वाली कैटेगरी में रिलायंस जियो के पास 597 और 2397 रुपये वाले प्लान भी हैं।
597 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को टोटल 75GB डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
अगर 2397 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 365GB डेटा दिया जा रहा है। प्लान में यूजर्स हर दिन कितना भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग, डेली 100 SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

