मौसम ब्रेकिंग : आगामी चार घंटे के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
रायपुर। मानसून के आते ही आज प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां दो तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। वही आज सुबह से ही बादल बरस पड़े। इसी कड़ी मे अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार घंटे के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, कोरिया, जशपुर, पेंड्रा और मुंगेली जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है।



