July 21, 2026

कोरोना की दूसरी डोज लेने के बाद शरीर में लोहा चिपकने का मामला छत्तीसगढ़ में भी

IMG-20210612-WA0009

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना की दूसरी डोज लेने के बाद शरीर में लोहा चिपकने का मामला सामने आया है। राजनांदगांव नगर निगम की चेयरमैन को टीका लगाने के बाद शरीर में लोहा, स्टील धातु चिपकने का दावा किया है।


चेयरमैन सुनीता फड़नवीस के पति अशोक फड़नवीस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। बताया कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद पत्नी का शरीर चुंबक की तरह काम कर रहा है। बर्तन, लोहा समेत अन्य स्टील धातु आसानी से चिपक जा रहे हैं। बता दें कि अशोक की पत्नी सुनीता नगर निगम वार्ड नं 23 की पार्षद है।

इससे पहले नासिक में यह मामला सामने आया। नासिक के शिवाजी चौक इलाके में रहने वाले 71 वर्षीय अरविंद जगन्नाथ सोनार ने 2 जून को कोवीशील्ड की दोनों डोज पूरी की थी। इसके बाद बुजुर्ग का शरीर चुंबक की तरह काम कर रहा है।

परिवार वालों ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद शरीर में यह पावर आई है। पहले परिवार को ऐसा लगा कि शायद पसीने की वजह से उनकी बॉडी में यह चिपक रहा है। लेकिन कई बार ऐसा होने पर उन्हें उनकी धारणा भी बदलने लगी फिलहाल महाराष्ट्र सरकार इस मामले में जांच कराने की बात कही है।


You may have missed