April 18, 2026

स्टेज पर दूल्हे ने जड़ा दुल्हन को सबके सामने जोरदार तमाचा.. फिर शादी समारोह हुआ अखाड़े में तब्दील

IMG_20210606_223334

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना के चौकी खुर्द गांव में शादी समारोह चल रहा था। यहां पवांरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिकरा गांव से बारात आईं थी। वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों की खूब आवभगत की। द्वारपूजा के बाद जयमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे।


इसी दौरान एक बराती नशे में धुत होकर स्टेज पर चढ़ गया। जिसका वूध पक्ष के लोगों ने विरोध किया और स्टेज नीचे उतरने के लिए कहा। बात न मानने पर उसकी पिटाई भी कर दी।

फिर क्या था दूल्हे को बराती का अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने स्टेज पर ही सबके सामने दुल्हन को ही तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ की गूंज से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। फिर क्या था समारोह अखाड़े में तब्दील हो गया। वधू पक्ष और दूल्हे पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।

दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। भारी हंगामे और मारपीट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामला किसी तरह में काबू में आया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर समझौता कराया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में विवाह की पूरी रस्म हुई। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


You may have missed