तेज हवाओं के चलते मकान पर गिरा पेड़, दबने से एक की मौत तीन गंभीर
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण भोपाल टॉकीज चौराहे पर एक पेड़ मकान पर गिर गया। इसमें 4 लोग दब गए। घटना की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई।


टीम ने तीन को बाहर निकाल लिया है। एक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों का इलाज हमीदिया अस्पताल में किया जा रहा था, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पेड़ गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
राहगीर और रहवासी दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान बचाव दल भी मौके पर पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर भोपाल डीआईजी समेत पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने नीचे दबे लोगों में से तीन लोगों को बाहर निकाल लिया है। उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य के और दबे होने की जानकारी है।
पेड़ को काटकर उसे भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। तेज आंधी और तूफान के चलते राजधानी में कई पेड़ गिरे हैं।

