दारू छुड़ाने के लिए पत्नी ने बुलाया बैगा…तो गुस्साए पति ने हथौड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला
रायपुर। पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए बैगा बुलाना एक पत्नी को महंगा पड़ गया है। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया। पीड़िता और उसके पुत्र की शिकायत के बाद अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


पढ़िए पूरी खबर–
घटना रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर की है। यहां पर रहने वाले राजमिस्त्री मनहरण निषाद ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। मारपीट के दौरान मां की चीख-पुकार सुनकर उसका 19 वर्षीय बेटा अंदर पहुंचा, तो आरोपी बाप वहां से भाग निकला। इसके बाद बेटे ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

