April 18, 2026

आज 12 जून का राशिफल : कर्क सहित इन राशि के जातकों के नौकरी में बन रहे हैं तबादला और पदोन्नति के योग

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशिफल
आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि के बीच कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।


वृषभ राशिफल
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग के बीच धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

मिथुन राशिफल
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

कर्क राशिफल
कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला और पदोन्नति के योग हैं। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

सिंह राशिफल
बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है। अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिमेदारी को समझें।

कन्या राशिफल
धन संचय में सफल होगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहे।

तुला राशिफल
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हे आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुक्सान आपके साथ कई लोगो का भी होगा।

वृश्चिक राशिफल
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें समाधान हो जाएगा।

धनु राशिफल
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसे अपने से बड़ों से चर्चा कर सुलझाएं।

मकर राशिफल
काम को समय पर करना सीखें। ध्यान रखें जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य मिलने की संभावना।

कुंभ राशिफल
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी।

मीन राशिफल
व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जिम्मेदारियां भी पूरी करें।


You may have missed