अनन्या पांडे ने क्यूट तस्वीर शेयर कर फैंस को बताई अपनी उलझन, क्या आप करेंगे मदद?
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) हमेशा अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतती हैं।



लेकिन इस बार वह अपनी PHOTOS को शेयर करते वक्त एक दुविधा में हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के लिए कैप्शन खत्म हो गए हैं.
मिरर सेल्फी में दिखा स्वैग
अनन्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक सेट पोस्ट किया. तस्वीरों में एक्ट्रेस मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।

एक्टर चंकी पांडे की बेटी न्यूड मेकअप और पिंक लिप स्टेन के साथ ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कैप्शन के लिए अनन्या ने लिखा, “(दिल और आग इमोजी) (आप लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि मैं सचमुच अब कैप्शन के बारे में नहीं सोच पा रही हूं लेकिन मैं वापस आ आऊंगी)।”


