April 19, 2026

शराब पीते हुए दोस्तों के बीच हुआ विवाद और चाकू से गोद दिया सीना, पुलिस की हिरासत में आरोपी

chakuuu

दुर्ग। भिलाई से सटे पुलगांव थाना क्षेत्र के फार्म हाउस के पास एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया हैं। युवक के शरीर में धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।


पढ़िए पूरी खबर–
दरअसल, कोलिहापुरी में सुरेश कोठारी के फॉर्म हाउस में कसारीडीह निवासी अजय कुमार यादव अपने दोस्त मोहित ठाकुर के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ। मोहित ठाकुर ने अजय कुमार यादव के सीने में धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत मे ले लिया है।

परिजनों के बताए अनुसार पुलिस ने मृतक अजय के दोस्त आरोपी कोलिहापुरी निवासी मोहित ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तब पता चला कि आरोपी मोहित ने ही अपने मित्र अजय की हत्या की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को तो पकड़ लिया, लेकिन हत्या का कारण पता लगाने पूछताछ में जुटी है।


You may have missed