June 3, 2026

खुशखबरी: प्रदेश में आज सिर्फ 6 लोगों की कोरोना से मौत और आंकड़ा 500 से भी कम, देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की कोरोना के आंकड़े और मौत के आंकड़े में काफी हद तक कमी आई है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


छत्तीसगढ़ में महीनों बाद राज्य में आज पाजिटिविटी दर 1.5 प्रतिशत से नीचे दर्ज की गई है। इसी तरह मौत के आंकड़े 6 दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना की परिस्थितियों में तेजी से सुधार हो रहा है। प्रदेश में आज 459 नये मरीज मील है, जबकि 949 मरीज स्वस्थ्य हुए है। प्रदेश में अब एक्टिव केस 13 हज़ार रह गए है।

सबसे ज्यादा 45 मरीज आज बस्तर में मिले है, जबकि बीजापुर में 37 केस और जांजगीर- चाम्पा से 37 आये हैं। 22 जिलों में आज एक भी मौत नहीं हुई है। इसी तरह दुर्ग से 7, राजनांदगांव से 8, बालोद से 20, बेमेतरा से 3, कबीरधाम से 6, रायपुर से 20, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 21, महासमुंद से 10, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 5, रायगढ़ से 24, कोरबा से 14, मुंगेली से 4, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 4, सरगुजा से 30, कोरिया से 27, सूरजपुर से 16, बलरामपुर से 13, जशपुर से 15, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 12, सुकमा से 15, कांकेर से 9, नारायणपुर से 5, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है।


You may have missed