July 21, 2026

अब शादियों में शामिल होने के लिए भी कराना होगा कोरोना टेस्ट, शादी समारोह में अब इतने लोग हो सकेंगे सम्मिलित

sadi

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को और धीमा करने के लिए शादी समारोहों में हिस्सा लेने वालों की संख्या एक बार फिर तय की गई है, मगर जो भी इन समारोहो में हिस्सा लेगा, उसे कोरोना टेस्ट कराना होगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि अब शादी-विवाह में वर-वधू पक्ष के 20-20 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे।

सम्मिलित हो रहे सभी व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य होगा। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर 15 जून तक नई गाइड लाइन जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि इंग्लेंड में 90 दिन लॉकडाउन के बाद अनलॉक के साथ ही कोरोना के प्रकरण बढ़ने लगे हैं। इस स्थिति में कोरोना की लहर को रोकने और उसकी तीव्रता को कम करने की व्यवस्था आवश्यक है।


You may have missed