June 5, 2026

मोमोज़ और गोलगप्पे को लेकर भाई-बहन में हुआ झगड़ा, नाराज बहन ने कर ली खुदकुशी

IMG_20210614_085922

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले में मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करने वाले पिता पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता ने बच्चों के खाने के लिए मोमोज़ और गोलगप्पे लाया था। इसे खाने को लेकर भाई-बहन में झगड़ा हो गया।


इसके बाद नाराज बहन ने अपने कमरे में जाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक बहन के शव का पोस्टमार्टम (Postmortem) करवाकर परिजनों को सौंप दिया. बच्‍ची 12वीं कक्षा की छात्रा थी।

पिता द्वारा खाने के सामान के बंटवारे को लेकर भाई-बहन में झगड़ा हुआ तो 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बहन भाई से नाराज होकर ख़ुदकुशी कर ली। बेटी के इस कदम से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा तो भाई भी इस नादानी के लिए अब खुद को कोसने को मजबूर है। फिलहाल पुलिस द्वारा पानीपत के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


You may have missed