CG अनलॉक ब्रेकिंग: जिले में अब प्रत्येक शनिवार को होगा टोटल लॉकडाउन..सिर्फ इतने बजे तक खुल सकेंगे दुकानें
पेंड्रा। प्रदेश में कम होते कोरोना के मामलों के बाद अब पेंड्रा जिले में भी अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी हुआ है। सभी दुकानें रात 8 बजे तक खोलने के लिए कलेक्टर नम्रता गांधी ने निर्देश जारी किया है। वहीं अब प्रत्येक शनिवार को टोटल लॉकडाउन काआदेश जारी किया है।


वहीं कुछ अन्य सेवाओं में लगी पाबंदी को हटा लिया गया है। इससे पहले के आदेश में कई सेवाओं पर रोक लगाई थी। वहीं दुकानें को पहले सीमित अवधि तक ही खोलने का आदेश था। इसे बढ़कर अब रात 8 बजे तक किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर नम्रता गांधी ने आदेश जारी किया है।

